आजाद अध्यापक संघ के आह्वान पर भोपाल में लामबंद हुए अध्यापक | New India Times

पीयूष मिश्रा, सिवनी/भोपाल, NIT; 

आजाद अध्यापक संघ के आह्वान पर भोपाल में लामबंद हुए अध्यापक | New India Times​भोपाल में आजाद अध्यापक संघ की राज्य स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के समस्त जिलों से आए अध्यापकों का हुजूम उमड़ पडा ।सइस बैठक में सिवनी जिले के भी सैकड़ों अध्यापकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आज की यह महत्वपूर्ण बैठक शासन द्वारा अध्यापकों के बहु प्रतीक्षित आदेश जिनमें शिक्षा विभाग में संविलियन गुरुजी की वरिष्ठता एवं स्थानांतरण प्रमुख मुद्दे रहे। ​
आजाद अध्यापक संघ के आह्वान पर भोपाल में लामबंद हुए अध्यापक | New India Timesमाननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा समस्त अध्यापकों को 30 अप्रैल तक शिक्षा विभाग में संविलियन करने की घोषणा 21 जनवरी को सी एम निवास में की थी लेकिन 30 अप्रैल की समय सीमा समाप्त होते ही आजाद अध्यापक संघ ने आज यह बैठक आयोजित कर सरकार को चेताया तथा संघ के प्रांत अध्यक्ष भरत भाई पटेल द्वारा शासन की वादा खिलाफ़ी के खिलाफ हुंकार भरी तथा अपने संघ के माध्यम से उन्होंने आम अध्यापकों को यह विश्वास भी दिलाया कि प्रदेश के समस्त अध्यापकों का शिक्षा विभाग में संविलियन अवश्य होगा तथा स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे समस्त अध्यापकों को उनके मनवांछित स्थान पर स्थानांतरण संघ अवश्य करवाएगा। ​
आजाद अध्यापक संघ के आह्वान पर भोपाल में लामबंद हुए अध्यापक | New India Timesइस बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष कपिल बघेल के नेतृत्व में एवं कार्य जिलाध्यक्ष शैलू दीक्षित के साथ सिवनी जिले के नीलेश जैन धनोरा,मनोज शर्मा लखनादौन,राजकुमार डहेरिया ब्लॉक अध्यक्ष छपारा उमाशंकर पाठक शंकर भलावी, धरमचंद भलावी ,रामस्वरुप बरकड़े , संजय भोसले ,अजय साहू ,अजय गजभिये, सुखदास यादव ,मुख्तार अंसारी सिवनी ब्लॉक से अनिल धुर्वे ,गनपत भलावी के साथ अन्य अध्यापक साथी शामिल रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article