वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही की बेलरायां चौकी क्षेत्र में शौच को गए ग्रामीण पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। ग्रामीण के शोर की आवाज सुनकर अन्य ग्रामीणों भी मौके पर इकट्ठा हो गए और लोगों ने काफी जद्दोजहद के बाद मगरमच्छ से ग्रामीण को छुड़ाया तब तक मगरमच्छ ने ग्रामीण का पैर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल व्यक्ति का निजी चिकित्सक से इलाज कराया गया। यह सारा मामला मोतीपुर गांव का है।
गांव में उस वक्त हड़कम मच गया जब लोगों को मालूम हुआ कि गांव के एक ब्यक्ति को मगरमच्छ जौरहा नदी में खींच ले गया। देखते ही देखते जौरहा नदी के किनारे सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शोर मचाने के साथ ही हिम्मत से काम लेते हुए मगरमच्छ से अपना पैर छुड़ाने की कोशिश करने लगा। नदी में पानी कम होने की वजह वह मगरमच्छ से पैर छुड़ाने की कोशिश करता रहा, काफी जद्दोजहद के बाद रामगोपाल को मगरमच्छ से छुड़ाया जा सका, लेकिन मगरमच्छ के हमले से रामगोपाल का पैर गम्भीर रूप से घायल हो गया। रामगोपाल के पैर और हाथ में चिकित्सक ने 6 टाँके लगाये हैं।
