शादी के मंडप से लाखों के जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन, पुलिस थाने में दी गई तहरीर | New India Times

सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; 

शादी के मंडप से लाखों के जेवरात लेकर फरार हुई दुल्हन, पुलिस थाने में दी गई तहरीर | New India Times​मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अजीब व गरीब मामला सामने आया है। एक दुल्हन शादी के मंडप से बहाना बना कर सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गई। मंड़प से दुल्हन लगभग 3 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार कोलार निवासी की शादी 12 नं न्यू मल्टी निवासी रितू आहिर पिता सेवकराम आहिर से कल शुक्रवार अवतिका क्लब कम्युनिटी हाँल अरेरा कालोनी में हो रही थी, तभी मंडप में फेरे लेते समय रीतू शौच करने का बोल मंडप से वाहर निकली और पास में खड़ी बाइक पर बैठ कर रफू चक्कर हो गई। जिसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगाम कर वहा से निकल गये।

जानकारी के अनुसार दुल्हन घर के पास रहने वाले एक लड़के से प्यार करती थी, जिससे कुछ महीने पहले दुल्हन की सगाई हुई थी, जिसके बाद भी दुल्हन के पिता ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी। 

हबीबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी मसला है जिसे आपस में बैठ कर सुलझा लिया जायेगा। जबकि दुल्हे के परिवार वालों ने रात में ही पुलिस को आवेदन दिया और कार्यवाही करने की मांग की थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.