दयाशंकर पांडेय, इलाहाबाद (यूपी), NIT;
इलाहाबाद जिला के सोरांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत रंगपुरा गांव में सगाई की खुशी उस वक्त मातम में तब्दील हो गई जब एक नौजवा ने खुशी के जोश में आ कर फायरिंग कर दी जो एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों को लगी जिनकी हालत गंभीर है।
मिली जानकारी के अनुसार इलाहाबाद जिला के थाना सोरांव क्षेत्र के फाफामऊ के रंगपुरा गांव में हुई हर्ष फायरिंग में पांच साल के बच्चे के साथ दो अन्य लोगों को गोली लग गई। जिसकी सगाई थी वो वाराणसी में सिपाही के पद पर पोस्टेड है। सिपाही का नाम नवजीत कुमार सरोज और यह जो हर्ष फायरिंग हुई है वो लड़की वालों की तरफ से की गयी थी। फायरिंग करने के बाद आरोपी स्कार्पिओ गाड़ी से फरार हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोली चलाने वाले के बारे में पता कर लिया है।
फ़िल्हाल मामला गोली चलाने के पीछे कुछ और लग रहा हैं क्यूंकि हर्ष फायरिंग में एक को गोली लगती न की तीन लोगों को। जिसकी सगाई थी उसका भाई संदीप , राहुल चाचा के लड़के और पांच साल का बच्चा करण को भी गोली लगी है। तीनों गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।
