वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा के विधायक अरविंद गिरि ने नदी स्थल के समीप 4 किलोमीटर रेवतीपुरवा से रामनगर तक बनने वाली पोर्क्यूपिने स्टड्स के कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ व फावड़ा चला कर किया।
क्षेत्र के सिख किसानों ने कटान की समस्या को लेकर लखनऊ जाकर इस संर्दभ में कई बार मुद्दा उठाया था। कई वर्षों बाद सिख किसानों की मेहनत रंग लाई ओर सिख किसानों ने आज ठोकर निर्माण के कार्य का श्रेय विधायक गोला अरविंद गिरि को दिया। जिनके प्रयास से नदी किनारे बसे 15000 हजार किसानों का परिवार सुरक्षित होगा।
उधर बाढ़ अभियंता के वी.के. सिंह ने NIT संवाददाता को बताया कि साढ़े 12 करोड़ की दो परियोजना के तहत यह कार्य होगा।
बाढ़ अभियन्ता के अधिकारियों को विधायक गिरि ने समझाया कि बझेड़ा ग्राम सभा का भी ध्यान रखकर योजना का कार्य शुरू करें, जिससे गांव वासियों को तकलीफ न हो। रेवतीपुरवा से 2 किलोमीटर दूर बझेड़ा गांव भी कटान की जद में आता है।
इस मौके पर नायब तहसीलदार, बाढ़ अभियंता शारदानगर विनोद कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता राजेश कुमार, जेई अभियन्ता सत्यवान , बिजुआ चौकी इंचार्ज मनोज कुमार, दरोगा लल्ला गोस्वामी , लेखपाल ,विधयाक प्रतिनिधि जवाहर वर्मा, पूर्व प्रधान प्रतिपाल सिंह ,सुरेन्द सिंह (बिग्गी भैया) हरजिंदर सिंह ,चेन सिंह,कुलवंत सिंह ,बिजुआ प्रधानपुत्र अमरीक सिंह( बिट्टू भैया), मंजीत सिंह (मांगे भैया)जागीर सिंह, जसकरन सिंह , परमेंरद सिंह (मुन्ना भैया), गुरजीत सिंह, सुमित सिंह, अमृतपाल सिंह, जसवंत सिंह ,बलजीत सिंह (बिल्ला), रमन सिंह, नवदीप सिंह ,गुरुमुख सिंह, एवं समस्त किसान मौजूद रहे।
