करैरा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, करैरा/ग्वालियर (मप्र), NIT; ​करैरा पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार | New India Timesअवैध शराब को लेकर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय के सख्त निर्देश पर गम्भीरता पूर्वक कार्यवाही करते हुए करैरा पुलिस ने 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार करैरा टी आई प्रदीप वाल्टर को मुखबिर से जानकारी प्राप्त हुई कि मुंगावली तिराहे पर हाथ भट्टी वाली शराब बिक रही है। सूचना के आधार पर टी आई द्वारा जूली तोमर उपनिरीक्षक एवं सतीश जयंत प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में एक टीम कार्यवाही के लिये गठित की जिसने बताये गये स्थान पर दबिश दी तो मौके से 70 लीटर शराब जब्त हुई। अवैध शराब बेचने के आरोप में अंतर सिंह पुत्र सज्जन सिंह कंजर उम्र 44 वर्ष निवासी हाइवे रोड के पास करैरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कार्यवाही में करैरा टी आई प्रदीप वाल्टर, उपनिरीक्षक जूली तोमर, प्रधान आरक्षक सतीश जयंत, आरक्षक नीरज सेंगर, संजीव श्रीवास्तव, भीकम जोशी आदि की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article