अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के जिला अध्यक्ष, महापौर श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि लालघाटी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्री आलोक शर्मा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देश ही नहीं मानव जाति के लिए एकात्म मानववाद का वैचारिक दर्शन देकर वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार किया हैं। राजनीति में शुचिता और मानव कल्याण की भावना को जीवंत करने का जो संदेश दिया है वह हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में पूंजीवाद और साम्यवाद सिसकियां भर रहे है। इनमें मानव कल्याण की भावना किंचित भी नहीं हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद ने मानव, समाज और जीवन में खुशियां और हर चेहरे पर मुस्कान बिखेरी है। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार और केंद्र में एनडीए की श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने एकात्म मानववाद को धरातल पर अवतरित करके समाज के अंतिम व्यक्ति के दुख-दर्द को बांटा हैं और उसकी प्रगति का मार्ग प्रषस्त किया हैं।
इस अवसर पर सांसद श्री आलोक संजर, विधायक प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा, मध्य विधानसभा के विधायक श्री सुरेंद्रनाथ सिंह, प्रदेश मंत्री श्री पंकज जोशी, श्रीमती कृष्णा गौर, नगर निगम अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह चौहान, महामंत्री श्री सत्यार्थ अग्रवाल, श्री अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री केवल मिश्रा, श्री अशोक सैनी, सुमित पचोरी, श्री राम बंसल, श्री राजेंद्र गुप्ता, श्री जगदीश यादव श्री बसंत गुप्ता, श्रीमती बंदना परिहार, श्रीमती सुषमा साहू, श्री दुर्गेश केसवानी, श्री हरदीप सिंह, श्री राशिद खान, श्री सलीम कुरैशी, श्री महेश मकवाना, श्री अभय पंडित, मनोज राठौर, विकास सोनी, श्री संजय जैन, राकेश कुकरेजा, वरुण गुप्ता, पिंटू साहू, श्री कृष्णकांत चैरसिया, श्री रिंकू शुक्ला, राहुल सिंह, श्री देवेंद्र योगी, श्री राधे महाराज, महेश खटवानी, तिलक जोगी, अग्रसेन मंडल के सभी सम्मानीय कार्यकर्ता व पार्षद गण सभी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। उक्त अवसर पर की जानकारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दी।
