मार्निंग वाक पर निकले नौजवान की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत | New India Times

बिलाल फारुकी, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT; ​मार्निंग वाक पर निकले नौजवान की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत | New India Timesआज मंगलवार तड़के मार्निंग वाक पर निकले एक 26 वर्षीय नौजवान की तेज रफ़्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया।​मार्निंग वाक पर निकले नौजवान की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार रोज़ की तरह मार्निंग वॉक पर निकले 26 वर्षीय राजू कॉस्मेटिक जैसे ही बेवां चौराहे पर बिस्सू के घर पहुंचा कि उतरौला की तरफ़ से तेज़ रफ़्तार से आ रही 18 चक्का ट्रक ने रौंद डाला, जिससे राजू की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सिडेंट कर भाग रहे चालक को ग्रामीणों  ने बेवां अस्पताल के गेट के सामने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है की मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी, उनके एक साल की एक बेटी भी है। मृतक राजू मूलरूप से महतिनिया के रहने वाला था लेकिन कई वर्षों से बेवां में ही रह रहा था। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article