भोपाल में दिनदहाडे मस्जिद में घुस कर इमाम की हत्या, इलाके में फैली सनसनी | New India Times

सरवर खान जरीवाला/मुकीज खान, भोपाल, NIT; 

भोपाल में दिनदहाडे मस्जिद में घुस कर इमाम की हत्या, इलाके में फैली सनसनी | New India Times​भोपाल के वीआईपी रोड़ स्थित अखाडेवाली मस्जिद के इमाम को आज दोपहर कुछ अज्ञात बदमाशों ने मस्जिद में घुसकर चाकुओ से गोद कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।​भोपाल में दिनदहाडे मस्जिद में घुस कर इमाम की हत्या, इलाके में फैली सनसनी | New India Timesमिली जानकारी के अनुसार हत्या के वक्त इमाम मस्जिद में अकेले थे। हमलावारों से बचने के लिये इमाम ने मदद के लिये अवाज लगाई, उनकी अवाज सून कर मस्जिद परिसर में रहने वाले इमाम के एक और सहयोगी ने अपने कमरे से निकलकर मदद के लिये दौड़े तो उन्होंने देखा की इमाम का खून में लथपथ शव मस्जिद की सीडियों पर पड़ा हुआ है।

108 एम्बूलस की मदद से इमाम को हमीदिया अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जब इस सम्बंध में थाना तलैया की पुलिस से बात की गई तो उनका कहना था कि हत्या के मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिल्हाल पुलिस आस पास के लोगो से पुछताछ कर सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है। 

By nit