आसिफा एवं उन्नाव मामले में सामाजिक संगठनों, स्कूली छात्राओं, एवं पत्रकारों ने संयुक्त रुप से एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

आसिफा एवं उन्नाव मामले में सामाजिक संगठनों, स्कूली छात्राओं, एवं पत्रकारों ने संयुक्त रुप से एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Times​आसिफा एवं उन्नाव मामले को लेकर जिले के अनेक सामाजिक संगठनों , पत्रकार संगठन एवं उर्दू स्कूली छात्राओं ने संयुक्त रूप से एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन, इकरा एजुकेशनल एंड कल्चरल, लायन्स क्लब, जन जागृति संस्था, हरीरपुरा उर्दू स्कूल की छात्राएं, बुरहानपुर की आवाज वाट्सएप ग्रुप और लॉ स्टूडेंट विशेष रूप से उपस्थित थे।​आसिफा एवं उन्नाव मामले में सामाजिक संगठनों, स्कूली छात्राओं, एवं पत्रकारों ने संयुक्त रुप से एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Timesउक्त आयोजन पत्रकार उमेश जंगाले के द्वारा किया गया था, जिसमें लायन्स रीजनल कोआरडिनेटर सरोज ठाकुर, लायन्स सचिव शहनाज़ अंसारी एवं सीनियर सामाजिक कार्यकर्ता रजनी गट्टानी ने विशेष रूप से शिरकत करके नेतृत्व प्रदान की। उक्त दोनों मामले के दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग के साथ ही दुष्कर्म कानून को सख्त बनाने की मांग की गयी है। ​आसिफा एवं उन्नाव मामले में सामाजिक संगठनों, स्कूली छात्राओं, एवं पत्रकारों ने संयुक्त रुप से एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन | New India Timesसमाजसेवी नमन सलूजा ने कहा कि इन दोनों घटनाओं से मानवता कलंकित हुई है। इस घटना से विश्व की सभी महिलाओं में डर का माहौल पैदा हुआ है। ज्ञापन के माध्यम से दोनों पीड़ित बच्चियों के घर वालों को संरक्षण प्रदान करने व आर्थिक सहायता देने की मांग की गई, जिसमें स्कूली छात्राएं, पत्रकार, सामाजिक संगठन एवं अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल थे। ज्ञापन सौंपने आए सभी लोगों का समाजसेवी उमेश जंगाले ने आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.