जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

​​उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी में संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक एस. चिनप्पा, उपजिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय आनंद ,अधीक्षक खंड शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस | New India Timesसंपूर्ण समाधान दिवस में दर्जनों अधिकारी मोबाइल में व्यस्त दिखे और कोई तो सोता दिखाई दिया तो कोई बात करता दिखाई पड़ा। तभी एक 70 वर्षीय वृद्ध जो चलने से मजबूर था वह अपनी फरियाद लेकर पहुंचा,  उसने देखकर कोतवाली निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने पकड़कर मदद की और अधिकारियों के समक्ष ले गए। वहां पर उसने एक प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थना पत्र देते समय वह वृद्ध अचानक रोने लगा और कहा कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद साहब न्याय नहीं मिल रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article