13 वर्षीय मासूम बालक का 31 वर्षीय पड़ोसी ने किया यौन शोषण, अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

13 वर्षीय मासूम बालक का 31 वर्षीय पड़ोसी ने किया यौन शोषण, अप्राकृतिक कृत्य के आरोप में सिटी कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times​सिटी कोतवाली पुलिस के हद में एक 13 वर्षीय बालक के साथ 31 वर्षीय पड़ोसी द्वारा अप्राकृतिक यौन शोषण का पप्रकाश में आया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली पुलिस के हद में एक तीस वर्षीय पडोसी ने बहला फुसला कर उतावली नदी के किनारे एक 13 वर्षीय बालक के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने यौन शोषण और अप्राकृतिक कृत्य मामले में आरोपी सलीम अहमद मुख्तार अंसारी, साकिन हरीरपुरा को धारा 377, 506 तथा पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी लखन सिंह बघेल ने बताया कि शौच में परेशानी होने पर बालक ने घर में परिजनों को घटना की जानकारी दी जानकारी मिलने पर मामला पुलिस थाने पहुंचा, जहां बालक की चिकित्सीय जांच कराकर उसे ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी की सलाह दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले की जांच कर रही है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article