बलात्कारियों को फांसी देने की मांग को लेकर सीकर में किया गया कैंडल मार्च | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर (राजस्थान), NIT; 

बलात्कारियों को फांसी देने की मांग को लेकर सीकर में किया गया कैंडल मार्च | New India Times​यूपी के उन्नाव व कश्मीर के कठुवा में बलात्कार पिडिता व मृतका को इंसाफ दिलाने व बलात्कारियों को फांसी देने की मांग को लेकर आज शाम को सीकर के बजाज सर्किल के पास कायमखानी छात्रावास के छात्रों सहित सैंकड़ों इंसाफ पसंद लोगों ने काफी समय तक कैंडल जला कर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

 इसके अलावा सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष व विधायक गोविंदसिंह डोटासरा, पीएस जाट व प्रहलाद झूरीया की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने इन्हीं मांगों को लेकर अलग से जाट बजार से कल्याण सर्किल तक नारे लगाते हुये कैंडल मार्च निकाला। लेकिन इस मार्च में सैंकड़ों युवकों के अलावा मात्र तीन कांग्रेसी महिलाओं की मौजूदगी भारत में पीडित महिलाओं को इंसाफ दिलाने इस मार्च में आना काफी चर्चा का विषय रही।

ज्ञात रहे कि दिल्ली के निर्भया कांड के समय जोश के साथ कैंडल मार्च निकालने वाले चेहरे अभी तक किसी भी तरह का कैंडल मार्च निकालते सीकर में नजर नहीं आये हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.