अपर पुलिस महानिदेशक परिक्षेत्र वाराणसी पीवी रमा शास्त्री ने किया  मुबारकपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण | New India Times

जावेद हसन अंसारी, मुबारकपुर/ आज़मगढ़ (यूपी), NIT; 

अपर पुलिस महानिदेशक परिक्षेत्र वाराणसी पीवी रमा शास्त्री ने किया  मुबारकपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण | New India Times​अपर पुलिस महानिदेशक परिक्षेत्र वाराणसी पीवी रमा शास्त्री ने आज बुधवार को शाम मुबारकपुर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने के अभिलेख रख रखाव के अलावा भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कप्तान अजय शाहनी व सीओ सदर मोहम्मद अकमल खां  उनके प्रश्नों का उत्तर देते गये और वह लगभग आधे घण्टे तक विभिन्न बिन्दुओं पर जांच किये और मुस्कुराते नजर आये साथ ही थाना परिसर का शानदार लुक कराने व पूरे परिसर में साफ सफाई के साथ ही पूरे परिसर में  कोतवाल अनूप कुमार शुक्ला द्वारा सीसीवी टीवी कैमरा से लैस देख कर खुश हुए और कोतवाल अनूप कुमार शुक्ला की तारीफ की।​अपर पुलिस महानिदेशक परिक्षेत्र वाराणसी पीवी रमा शास्त्री ने किया  मुबारकपुर कोतवाली का औचक निरीक्षण | New India Timesथाना परिसर में दाखिल होते ही पुलिस कर्मियोें द्वारा पहले से परेड की जा रही थी उसमें प्रतिभाग किये और वहां से सीधे किचन में पहुंचे और साफ सफाई का जायजा लिया। किचन में कितने पुलिस कर्मी खाते हैं पूछा। इसका उत्तर थाना प्रभारी कोतवाल अनूप कुमार शुक्ला ने 50 के आंकड़े में दिया। उसके बाद नवनिर्मित  हाल गोलमेज़ का निरीक्षण किया और कुर्सी मेज की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिये, फिर थाना परिसर में से सटी पूरब तरफ की भूमि को देखे और रकबा के बारे में जानकारी लिये। पूराने वाहनों के बारे में भी पूछताछ की। थानाध्यक्ष का निर्मित नया आवास और पूराना आवास देखने के बाद उसमें खाली भूमि पर पेड़ लगवाने को कहा। इसके पश्चात बन्दीगृह में पहुंचे जहां पूरी तरह से अंधेरा था। रिकार्ड रूम, असलहागृह, मालखाना, कम्प्यूटर कक्ष के रख रखाव का भी जायजा लिया। कम्प्यूटर कक्ष में डेटा फीडिंग के बारे में तथा बिजली न होने पर आने वाली समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।

ज्ञात होकि जब से मुबारकपुर थानाध्यक्ष के रूप में अनूप कुमार शुक्ला ने पदभार संभाला है उसके बाद से ही  इनकी सख्त कड़ाई से क्षेत्र के गुंडे, बदमाश व बाइक चोर भाग खड़े हुए हैं, साथ ही पहले कोतवाल के रूप में अनूप कुमार शुक्ला हैं जो सुबह व शाम 9 बजे तक कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निदान करते रहते हैं जिससे जनता में खुशी है। कोतवाल के सराहनीय कार्य से जनता खुश है।

इस अवसर पर डीआईजी विजय भूषण, पुलिस कप्तान अजय साहनी, क्षेत्राधिकारी सीओ सदर मुहम्मद अकमल खां व  सीओ सिटी सच्चिदानंद, अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह, ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक  तारिक  मोहम्मद अंसारी,  शेखर सिंह, कोतवाली सदर जोगेंद्र बहादुर सिंह, सिधारी थानाध्यक्ष नागेश उपाध्याय, थाना प्रभारी कोतवाल मुबाकपुर अनुप कुमार शुक्ला , चौकी प्रभारी कौशल कुमार पाठक आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.