भिंड जिला चिकित्सालय के सामने स्थित हरि किशन दास पेट्रोल पंप को एसडीएम ने किया सील | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिड (मप्र), NIT; 

भिंड जिला चिकित्सालय के सामने स्थित हरि किशन दास पेट्रोल पंप को एसडीएम ने किया सील | New India Times​भिंड जिला चिकित्सालय के सामने स्थित हरि किशन दास पेट्रोल पंप को कम पेट्रोल देने की शिकायत पर एसडीएम ने सील कर दिया है। पेट्रोल पंप सील करने की कार्रवाई एक उपभोक्ता की शिकायत पर की गई है। यह पेट्रोल पम्प कम पेट्रोल देने की शिकायत पर पूर्व में कई बार सील हो चुका है।​भिंड जिला चिकित्सालय के सामने स्थित हरि किशन दास पेट्रोल पंप को एसडीएम ने किया सील | New India Timesदरअसल भरौली गांव निवासी नंदराम बघेल हरि किशन दास पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डालने के लिए गए थे। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बाइक में मीटर जीरो किए बिना एक सो दस रुपए का पेट्रोल डाल दिया। जब उसने मीटर जीरो किए बिना पेट्रोल डालने पर पेट्रोल कम होने का शक हुआ तो बाइक के टैंक को खाली किया तो बाइक में मात्र एक लीटर पेट्रोल निकली। उपभोक्ता ने कम पेट्रोल देने की शिकायत कलेक्टर से की। कलेक्टर ने एसडीएम संतोष तिवारी को भेज कर पेट्रोल पंप को सील करवा दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article