वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना क्षेत्र संपूर्णानगर से संबंधित धारा 302 /201 का वांछित अभियुक्त कल्लू उर्फ अर्जुन पुत्र बुधिराम तिरुआ निवासी ग्राम विस्फटा थाना त्रिभुवन नई बस्ती टाउन जिला कंचनपुर नेपाल राष्ट्र जो दिनांक 1-11-2015 को थाना स्थानीय क्षेत्र के ग्राम आजादनगर घोला में संजय कुमार पुत्र संतलाल निवासी आजादनगर थाना संपूर्णानगर खीरी की हत्या कर फरार चल रहा था। घटना के संबंध में दिनांक 3-11- 2015 को मृतक संजय के भाई दीपचंद्र पुत्र संतलाल निवासी आजादनगर घोला थाना संपूर्णानगर द्वारा एक मुकदमा पंजीकृत कराया गया था उपरोक्त अभियोग में कल्लू उर्फ़ संजय का नाम प्रकाश में आया जो घटना के बाद से फरार चल रहा था तथा छुपकर हैदराबाद तेलंगाना में रह रहा था जिसे दिनांक.2-4-2018 को थाना क्षेत्र बजॉरा हिल जिला हैदराबाद तेलंगाना राज्य से थाना संपूर्णानगर प्रभारी वृजलाल यादव मय पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर वहां से ट्रांजिट रिमांड न्यायालय श्रीमान मुख्य महानगरीय मजिस्ट्रेट हैदराबाद से प्राप्त कर जनपद खीरी लाया गया है जिसका आज चालान माननीय न्यायालय द्वारा किया गया जिस पर पुलिस द्वारा 25,000 का इनाम घोषित था!उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ एस.चनप्पा द्वारा आज एक प्रेस कांफ्रेंस कर के दी गई।
