मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
प्रदेश भाजपा कार्यालय बुरहानपुर के प्रभारी नरेंद्र शिंदे ने बताया कि नेपानगर स्थित एशिया की सबसे बड़े कागज़ नगरी नेपा लिमिटेड के जीवनदान को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने नीति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिताभ जी कांत से दिल्ली में भेंट कर नेपा मिल के रिवाइवल प्रोजेक्ट के बारे में सविस्तार से चर्चा कर पुरज़ोर तरीक़े से विभिन्न बिन्दुओं पर अपनी बातें रुखते हुए बताया कि यह भारत का प्रथम कागज का कारखाना सुचारू रूप से चलता रहे, इस बाबत आर्थिक सहायता के लिए ज्ञापन सोंपा। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अभिताभ कांत सांसद नंदकुमारसिंह जी चौहान द्वारा रखे गए सभी बिन्दुओं को सुनने के पश्चात सहानुभूतिपूर्वक विचारण का आश्वासन दिया । सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने कहा कि नेपा लिमिटेड के पुनरुद्धार के लिए लगने वाली राशि स्वीकृत कराने हेतु उच्च स्तरीय प्रयास करूंगा।जिस से नेपा लिमिटेड पुनः अपनी पूर्व की क्षमता के साथ कार्यरत हो सकेगी। पूर्व में भी सांसद श्री चौहान के प्रयत्नों से उत्तराखंड सरकार के पास 96 करोड़ की राशि बकाया थी,श्रमिको को दो वर्ष का वेतन न मिलने से श्रमिको मे उदासीनता व्याप्त थी।सांसद से नेपा के मजदूर संघो ने मांग की थी,जिसपर उत्तराखंड सरकार से चर्चा करते हुए नेपा मिल की राशि वापस लाकर दो वर्ष का वेतन दिलवाया जिसके चलते मिल के श्रमिकों की दीपावली अच्छे ढंग से सम्पन कराई थी। नेपा लिमिटेड जिले की शान है, जिले की जनता चाहती है कि यह मिल हमेशा चलती रहे, इसके लिए सांसद महोदय को ठोस कदम उठाने के साथ और अधिक प्रयास की जरूरत है।
