S.C.C.L. के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी शुरू करेंगे यातायात जागरूकता अभियान | New India Times

हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; 

S.C.C.L. के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी शुरू करेंगे यातायात जागरूकता अभियान | New India Times​तंबौर कस्बे के समाजसेवी व S.C.C.L. के  प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी ने यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपद सीतापुर के समस्त थानों तथा जिला प्रशासन की सहमति से एक जागरूकता अभियान प्रारम्भ करने जा रहे हैं। श्री अकरम अंसारी ने NIT संवाददाता को बताया कि जिले के समस्त थानाध्यक्षों से बात हो गयी है तथा थाना तंबौर सहित सभी ने इस काम की सराहना की है।​S.C.C.L. के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी शुरू करेंगे यातायात जागरूकता अभियान | New India Timesइस अभियान में थाना बिसवां, सकरन, रेउसा ,तंबौर, लहरपुर ,तालगांव, मानपुर, हरगांव, महोली, इमलिया सुल्तानपुर, कोतवाली शहर, रामकोट, खैराबाद आदि स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चला कर दो पहिया वाहन चालकों को एक हेलमेट दिया जाएगा और यातायात नियमों की जानकारी दी जयगी। यह अभियान जल्द ही पूरे जनपद में प्रारम्भ होगा। इस क्रम में स्थान और दिनांक सभी को सूचित कर दिया जयगा।इसके लिए जिले के सभी पत्रकार बन्धुओ और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार बन्धुओं को सूचित किया जा चुका है।

इस अवसर पर श्री अकरम अंसारी ने समस्त थानाध्यक्षों और प्रशासन का धन्यवाद दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article