जिला पंचायत कार्यालय से भ्रष्टाचार की फाइल गायब, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिवसेना ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन | New India Times

मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​जिला पंचायत कार्यालय से भ्रष्टाचार की फाइल गायब, एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिवसेना ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन | New India Timesबुरहानपुर जिला पंचायत कार्यालय से भ्रष्टाचार की फाइल गायब हो गई है जिस मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिवसेना बुरहानपुर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है।

शिव सैनिक भूषण पाठक ने NIT संवाददाता को बताया कि भ्रष्टाचार विरोधी जन आंदोलन के तहत शिवसेना के सहयोगी बिरोदा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच धर्मराज महाजन की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने जिला पंचायत बुरहानपुर के तत्कालीन कार्यपालन अधिकारी अभिताभ सिरवैया को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करवाया था। शिवसैनिक भूषण पाठक के अनुसार जिस धारा 40 के प्रकरण में हंगामा बरपा था, उसी भ्रष्टाचार की फाइल जिला पंचायत से ” गायब ” या चोरी हो गई है। इसकी जांच कर दोषियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए शिवसेना जिला प्रमुख आशीष शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। 

इस अवसर पर युवा सेना जिला संगठन प्रमुख भूषण पाठक ,युवा सेना नगर प्रमुख सोनू ठाकुर , धर्मराज महाजन , प्रहलाद महाजन आदि उपस्थिति रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.