अविनाश द्विवेदी/इम्तियाज़ चिश्ती; दमोह (मप्र), NIT;
दमोह के टॉकीज चौराहे के पास प्रतिष्ठित उपाध्याय परिवार में जमीन के विवाद को लेकर भतीजे और चाचा में जमकर संघर्ष हुआ। भतीजे भीम उपाध्याय ने अपने चचरे भाई अमित उपाध्याय के ऊपर हमला कर दिया जिसमें युवक की दर्दनाक मौत हो गई वहीं चाचा रम्मू उपाध्याय और चाची गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें दमोह से जबलपुर रेफर किया गया है वही आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है पुलिस द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है।
कभी कभी परिवार का जरा सा विवाद बड़ा रूप ले लेता है और नौबत यहाँ तक आ जाती है कि खून के रिश्ते भी तार तार हो जाते हैं। ऐसा ही हुआ सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत असाटी वार्ड-1 में। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे उपाध्याय परिवार के सदस्यों के बीच लाठी से मारपीट से शुरू हुआ और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस बीच दोनाली बंदूक से दो फायर भी किए गए।
नव रात्रि पर्व के दौरान हुए विवादास्पद खूनी संघर्ष ने सभी को गमगीन कर के रख दिया है। बंदूक की गोली के अनेक छर्रे शरीर के संवेदनशील हिस्से में लगने से अमित उपाध्याय नाम का युवक मौके पर गिरकर अचेत हो गया, जिसे मोहल्ले के लोगों ने ऑटो रिक्शा से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे ऑक्सीजन लगाकर उसकी सांसें वापस लाने का प्रयास किया गया लेकिन अंत में उसे बचाया नहीं जा सका। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
