शासकीय महाविद्यालय बरही में इसी सत्र से एमकॉम और एमए की क्लासेज शुरू कराई जाएगी: राज्यमंत्री संजय पाठक | New India Times

अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT; ​​शासकीय महाविद्यालय बरही में इसी सत्र से एमकॉम और एमए की क्लासेज शुरू कराई जाएगी: राज्यमंत्री संजय पाठक | New India Timesशासकीय महाविद्यालय बरही में इसी सत्र से एमकॉम और एमए की क्लास प्रारंभ कराई जायेगी। यह घोषणा प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने की। शासकीय महाविद्यालय के वार्षिक महोत्सव समारोह में एक और सौगात देते हुये स्टेडियम निर्माण की स्वीकृति की बात भी राज्यमंत्री श्री पाठक ने कही। उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत हम समतलीकरण से करेंगे। जिसके बाद अलग-अलग चरणों में बेहतरीन स्टेडियम विकसित किया जायेगा। ताकि बरही क्षेत्र के युवा अपने टेलेन्ट को बेहतर प्रेक्टिस कर निखार सकें।

 राज्यमंत्री श्री पाठक ने अपना विजन रखते हुये कहा कि शिक्षा के साथ-साथ हमारे बरही के युवा विद्यार्थी हर क्षेत्र में आगे जा रहे हैं लेकिन हमें खुशी तब होगी, जब हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के साथ ही बरही का नाम रोशन करेंगे। यूपीएससी, पीएससी क्रैक कर अच्छे अधिकारी बनेंगे या बड़ी-बडी मल्टीनेशनल कंपनियों में सीईओ बनकर ऊंचा औहदा हासिल करेंगे।

योग्य और लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमोट करने का वादा भी राज्यमंत्री श्री पाठक ने मंच से किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योग्य और अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले विद्यार्थी को मैं हर हाल में प्रमोट करुंगा।

महाविद्यालय की छात्रा साक्षी को इन्दौर की बेस्ट कोचिंग में यूपीएससी की तैयारी कराने का पूरा खर्चा उठाने की घोषणा भी राज्यमंत्री श्री पाठक ने की। उन्होंने कहा कि बहन साक्षी, तुम यूपीएससी की तैयार करो, कलेक्टर बनो, खर्चा मैं उठाऊंगा।

विद्यार्थियों की मांग पर अतिरिक्त भवन और होने वाली नई पोस्टिंग से नियमित स्टाफ उपलब्ध कराने की बात भी राज्यमंत्री श्री पाठक ने कही। उन्होंने महाविद्यालय के प्रवेश द्वार के लिये विधायक निधि से राशि देने की घोषणा की साथ ही फर्नीचर उपलब्ध कराने के लिये भी कहा।

वार्षिक उत्सव में खुले में शौच से मुक्ति, परिवार की कलह से होने वाली वेदना पर आधारित नाटक की बेहतरीन प्रस्तुति सहित नृत्य, गायक की शानदार प्रस्तुति शासकीय महाविद्यालय बरही में विद्यार्थियों ने दी। इस पर अभिनय देख तालियों की गडगड़ाहट से कॉलेज परिषर गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष नगर परिषद बरही सरस्वती तिवारी, विशिष्ठ अतिथि अध्यक्ष जनभागीदारी समिति रामभजन ताम्रकार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सतीश तिवारी मंचासीन थे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजमंत्री श्री पाठक का कालेज परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत, अभिनदंन किया गया। तदुपरांत कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर के वर्मा ने कॉलेज के विकास यात्रा का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं इस अवसर पर पार्षद उत्तम शर्मा, विद्यायक प्रतिनिधि पीयूष अग्रवाल, रामकृष्ण पटेल, एपी श्रीवास्तव, प्रतिनिधि डारेश्वर पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधगण उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.