वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
जनपद लखीमपुर खीरी के थाना/कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव लक्ष्मनज़ती में एक युवक ने आपसी विवाद के चलते खुद को आग लगा ली जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक राम किशोर पुत्र लाला राम का अपने पत्नी से आए दिन विवाद हुआ करता था, उसी के चलते सुबह भी राम किशोर ने अपनी पत्नी से मारपीट की ,उसके बाद लगभग 12 बजे के समय अपने कमरें में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया और साथ ही कमरे में रखा सामान आदि भी जलकर राख हो गया। चीख पुकार सुनकर घर व मोहल्ले वालों ने आग बुझाकर युवक को बचाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। युवक रामकिशोर के एक पुत्र पवन उम्र छह वर्ष तथा एक दो वर्ष पुत्री कीर्ति है। युवक की पत्नी नीरज देवी ने बताया कि यह आए दिन मारते पीटते हैं और कहते है कि मेरे घर से चली जाओ, जबकि मैं अभी दस पन्द्रह दिन पहले ही अपने मायके से आई हूँ।
