मेहलका अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
नेशनल रेल्वे मज़दूर यूनियन शाखा बुरहानपुर के तत्वाधान में बुरहानपुर रेल्वे स्टेशन पर महिला दिवस का शानदार आयोजन बीड़ ज़िला खंडवा में पदस्थ महिला एंव बाल विकास की पर्यवेक्षक श्रीमती शैलश्री चौरे, थाना शिकारपुरा में पदस्थ उपनिरीक्षक रजनी चौहान और प्रसिद्ध समाज सेविका श्रीमती रजनी गट्टानी, कतिया समाज महिला अध्यक्ष श्रीमती सकुन सेजकर सहित अन्य की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों सहित श्रीमती जयश्री कुलकर्णी, शालिनी गुप्ता और इशरत सिद्दीकी ने भी सभा को संबोधित किया। अतिथियों के स्वागत के पश्चात अरिबा सहर ने गीत प्रस्तुत की, प्रिया भुसारी ने डांस प्रस्तुत किया, इस अवसर पर पुष्पेन्द्र कापड़े ने सुमधुर गीत से उपस्थितजनों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस अवसर पर आयोजित क्विज़ प्रतियोगिता का संचालन श्रीमती प्रतिभा पुष्पेन्द्र कापड़े ने किया।
सभा में श्री महेश कुल्हारे, यतीन्द्र सिंह, कुशवाहा, शमशाद अंसारी अदि ने अपनी विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। साथ ही कतिया समाज की महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुन सेजकर को श्रीमती आशा कुल्हारे ने पुष्पगुच्छ दे कर सम्मानित किया।
