सीरिया में हो रहे नरसंहार का यवतमाल में किया गया निषेध | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​सीरिया में हो रहे नरसंहार का यवतमाल में किया गया निषेध | New India Timesसीरिया में निर्दोष नागरीकों के हो रहे नरसंहार का निषेध यवतमाल के मुस्लिम भाईयों ने 16 मार्च को निषेध रैली निकालकर किया और जिलाधिकारी के मार्फत भारत के राष्ट्रपती को ज्ञापन सौंपा गया। ​

सीरिया में हो रहे नरसंहार का यवतमाल में किया गया निषेध | New India Timesयवतमाल के तिरंगा चौक पर मुस्लिम भाईयों की एक रैली शहर के मुख्य रास्तों से होते हुए पहुंची जो यहां सभा में तब्दील हो गयी। सभा में समाज के नेता, वरिष्ठों ने मार्गदर्शन किया। सीरिया में गत कुछ दिनों से गृहयुद्ध शुरू है। वहां के राज्यकर्ता रशिया और इजराइल इस देश की सहायता से वहां हुकुमशाही लाने का प्रयास कर रही हैं, इसका विरोध करने वाले नागरिकों को वहां की सेना द्वारा मौत के घट उतारा जाता है, इसका निषेध इस समय किया गया। भारत सरकार इस मामले में आंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाए तथा इसमें हस्तक्षेप करे ऐसी मांग भी ज्ञापन में की गई है। इस निषेध रैली में तारिक साहिर लोखंडवाला, शब्बीर खान, सैय्यद शारिक अली, मो.आसीम अली, मकसुद अली पटेल, एम.जावेद, रेहान बेग, अन्वर खान, इमरान देशमुख, साजिद साहिर, निज़ाम काज़ी, रियाज़ चौहान, फसीउल्लाह खान, जुनैद खान, नासिर मौलवी, वसीम खान, जावेद इकबाल, सैय्यद मतीन आआदि के अलावा शहर के मुस्लीम भाई बडी संख्या में शामिल हुए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.