दो अलग अलग सडक दुर्घटनाओं में दो  की मौत, नौ घायल, दो की हालत गंभीर | New India Times

 वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूप), NIT; ​दो अलग अलग सडक दुर्घटनाओं में दो  की मौत, नौ घायल, दो की हालत गंभीर | New India Timesलखीमपुर खीरी जिला में दो सडक दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए हैं जिनमें दो की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मदी शाहजहांपुर मार्ग पर शंकरपुर चौराहे के निकट भीषण हादसा हुआ जिसमें पिकअप और मारुती की आमने-सामने टक्कर हो गई ,टक्कर होने से 10 लोग घायल हो गए यह घटना सुबह 4 बजे की बताई जा रही है। राहगीरों ने घटना की सूचना समाजसेवी शिवम राठौर को दी। सूचना मिलते ही वह 7 मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गए और 108 एंबुलेंस न मिलने पर स्वयं नगर पालिका परिषद की एंबुलेंस ले जाकर घायलों को मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। जिसकी सूचना कोतवाली निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने सुबह 4 बजे फोन उठाकर मौके पर उचित व्यवस्था कराई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है 1 की मौत घटनास्थल पर हो चुकी थी।​दो अलग अलग सडक दुर्घटनाओं में दो  की मौत, नौ घायल, दो की हालत गंभीर | New India Times

ट्रैक्टर की ट्रक से हुई जोरदार  टक्कर

 घटना मोहमद्दी लखीमपुर मार्ग पर सलिहाबाद क्रेसर के पास थाना नीमगांव की है। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक अपने घर जा रहा था कि उधर से अनियंत्रित ट्रक आ रही थी जिसकी जोरदार टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चालक ट्रक के नीचे आ गया और शरीर के फ़र्कचे उड़ गए  रोड खून से लाल हो गयी। मृतक करनेश सिंह पुत्र बागा सिंह जो बगनून निवासी थे। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 100 को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर डायल 100 ने शव को गिरफ्त में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को गिरफ्त मे ले लिया। आकस्मिक दुर्घटना से परिजनों में शोक की लहर है।

By nit