झूठी एफआईआर को लेकर पुर गांव से आए लोगों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT; ​झूठी एफआईआर को लेकर पुर गांव से आए लोगों ने पुलिस अधीक्षक को दिया ज्ञापन | New India Timesभिण्ड के पुर गांव में अपराध क्रमांक 107/18 दिनांक 6/03/2018 को लेकर राधेश्याम गौतम सतीश के विरुद्ध झूठी रिपोर्ट की निष्पक्ष जांच करने के लिए पुर गांव से करीब दो दर्जन लोग भिंड पुलिस अधीक्षक से मिल कर ज्ञापन दिया।

उन्होंने बताया कि जंडेल सिंह नरवरिया ने जो रिपोर्ट देहात थाने में कराई है वह झूठी रिपोर्ट है। इतना ही नहीं गांव के भी कुछ लोगों ने बताया कि जंडाल सिंह का गांव में व्यक्तिगत व्यवहार भी सही नहीं है और वह अधिकतर शराब के नशे में घूमते हुए नजर आते हैं। जिस दिन यह घटना हुई उस दिन भी यह शराब के नशे में थे और आरोपी पक्ष राधेश्याम गौतम सतीश से थोड़ा बहुत कहा सुनी हो गई थी जिसको देखकर जडाल सिंह ने खुद को चोट पहुंचा ली और बाद में थाने जाकर मामला दर्ज करा दिया। हालांकि अभी पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने इस मामले के गहराई से जांच कराने के लिए सीएसपी वीरेंद्र तोमर को लिख दिए हैं उसके बाद ही आरोपीगण के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article