दुर्घटनाओं को दावत देती सड़क पर फैली हुई है प्रेसमेड  | New India Times

राकेश पाण्डेय/ हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT; ​दुर्घटनाओं को दावत देती सड़क पर फैली हुई है प्रेसमेड  | New India Timesहरगांव दतेली मार्ग पर सड़क के किनारे पर पड़ी प्रेसमेड/ खाद सड़क पर निकलने वाली लोगों को दुर्घटना की दावत दे रही हैं,  जिससे किसी समय भी बडी दुर्घटना घट सकती है। हरगांव चीनी मिल से निकलने वाली प्रेसमेड को लोग खाद के रुप में इस्तेमाल करते हैं। ​दुर्घटनाओं को दावत देती सड़क पर फैली हुई है प्रेसमेड  | New India Timesप्रेसमेड को खाद के रुप इस्तेमाल करने के उद्देश्य से नगर पंचायत हरगांव के वार्ड जंहगीराबाद निवासी राम दुलारे यादव के द्वारा चीनी मिल हरगांव से लाकर हरगांव दतेली मार्ग पर जहाँगीराबाद नहर पुल के पश्चिम में सड़क के किनारे मोड़ पर डंप किया जा रहा है। जिससे मार्ग पर निकलने वाली जनता के लिए खतरा बना हुआ है। इससे किसी भी समय कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। प्रशासन को इस ओर अविलम्ब ध्यान देने की आवश्यकता है जिससे होने वाली दुर्घटना को समय से पहले रोका जा सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article