बाइक खडा करने के विवाद में खूनी संघर्ष | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​बाइक खडा करने के विवाद में खूनी संघर्ष | New India Times

भोपाल के गांधी नगर इलाके में एयरपोर्ट रोड स्थित एक कॉलोनी में बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।​
बाइक खडा करने के विवाद में खूनी संघर्ष | New India Times
मिली जानकारी के अनुसार पतंजलि परिसर एयरपोर्ट रोड निवासी संजीव दीक्षित के दामाद अमित शर्मा शनिवार की सुबह उनके घर आए थे। इसी दौरान गाड़ी खड़ी करने की बात को लेकर उनका भागीरथ विश्वकर्मा से विवाद हो गया। इस पर भागीरथ और उनकेपरिवार वालों ने अमित के साथ मारपीट कर दी। अमित पर सेंटिंग के पटिये से हमला किया गया, जिससे उनके आगे के चार दांत टूट गए। इसके साथ ही उनके हाथ पर भी दांतों से बुरी तरह काट लिया गया। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर अमित को अस्पताल पहुंचाया। अमित कंप्यूटर इंजीनियर हैं और हाल ही में अपनी पत्नी और दस माह की बेटी के साथ भोपाल शिफ्ट हुए हैं। पुलिस ने अमित की रिपोर्ट पर भागीरथ और राहुल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। दूसरे पक्ष के भागीरथ की रिपोर्ट पर अमित शर्मा के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article