नाबालिग प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी | New India Times

सैय्यद फैज़ानुद्दीन, पुसद/ यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​नाबालिग प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी | New India Timesयवतमाल ज़िले के महागांव तहसिल के बिजोरा में एक प्रेमी जोड़े के खुदकुशी करने का सनसनी खेज़ मामला सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार देवीदास नागोराव खंदार उम्र (20) और संतोषी वसंता मुरमुरे उम्र (16) की लाश स्कूल के पीछे बरामद हुई है। संतोषी (9th) कक्षा की छात्रा थी। शनिवार सुबह संतोषी स्कूल आई लेकिन कुछ देर के बाद ही वापस चली गई। इसके बाद 9.45 बजे स्कूल की एक छात्र ने स्कूल के पीछे एक नाले के पास के झाड़ पर को देवीदास लटका हुआ देखा और उसी के पैरों के नीचे संतोषी भी पड़ी हुई थी। जिसके बाद छात्र ने फौरन शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। शिक्षकों  ने वारदात की जगह पहुंच कर पुलिस को इस मामले की खबर दी। दोनों शवों के पास से पुलिस ने चूहे मारने की दवा बरामद करके दोनों शवों का पांचना करने के बाद पोस्ट मार्टम के लिए सवना कस्बे के सरकारी अस्पताल रवाना किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article