सागर कमिश्नर आशुतोष अवस्थी ने छतरपुर कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | New India Times

पूजा यादव/अविनाश द्विवेदी,सागर (मप्र), NIT; ​सागर कमिश्नर आशुतोष अवस्थी ने छतरपुर कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक | New India Timesसागर कमिश्नर श्री आशुतोष अवस्थी ने गुरूवार को छतरपुर कलेक्ट्रेट में जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर कलेक्टर रमेश भण्डारी, जिला पंचायत सीईओ हर्ष दीक्षित, अपर कलेक्टर श्री डी.के. मौर्य, संयुक्त कलेक्टर दिव्या अवस्थी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। जलाभिषेक अभियान के बारे में समीक्षा करते हुए कमिश्नर श्री अवस्थी  ने पुराने जलस्त्रोतों की मरम्मत कर अभियान को मिशन मोड के रूप में चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेक डेम का निर्माण कर जल संरक्षण करने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से तालाबों के गहरीकरण अभियान को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। बैठक में मातृवंदना योजना की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें स्थिति को और बेहतर करने के प्रयास अधिकारियों को करने होंगे। आरसीएमएस राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर श्री अवस्थी ने कहा कि छतरपुर, नौगांव और बिजावर ने अच्छा काम किया है। 

 अतिक्रमण प्रकरणों के बारे में समीक्षा के दौरान आपने कहा कि हमारा कर्त्तव्य सरकारी जमीन की रक्षा करना है। इस दिशा में भू-अभिलेख अधीक्षक को 50 गांवों का गिरदावरी करने के निर्देश दिए। राजस्व प्रकरणों के निराकरण में छतरपुर जिले का प्रथम स्थान रहने पर कलेक्टर श्री रमेश भण्डारी को उन्होंने बधाई दी। उन्होंने मध्यान्ह भोजन एवं आवास से संबंधित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। 300 एवं 500 दिनों से लंबित एक भी शिकायतें नहीं होने पर उन्होंने पुनः कलेक्टर श्री भण्डारी की तारीफ की। समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिला उद्योग केंद्र विभाग की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में 30 प्रकरणों का लक्ष्य निश्चित किया गया था, जिसमें 3 प्रकरण अभी भी शेष हैं। उन्होंने कहा कि प्रकरण का निराकरण तत्काल नहीं करने पर संबंधित एसडीओ पर कार्यवाही की जाएगी। अंत्यावसायी समिति के सीईओ पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने जिला पेंशन अधिकारी को पिछले पांच साल का ऑडिट कर रिपोर्ट कलेक्टर को भेजने के निर्देश दिए। कमिश्नर श्री अवस्थी ने निर्देश देते हुए कहा कि वे अधिकारी जो रोजगारमूलक योजनाओं से जुड़े हैं वह कलेक्टर को स्थापित इकाई का फोटो देकर सत्यापन कराएंगे। 

 कमिश्नर श्री अवस्थी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन में अच्छा काम होने पर अधिकारियों की तारीफ की। मुख्यमंत्री स्थाई पम्प कनेक्शन में और अधिक तेजी से काम करने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए। उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग को मुख्यमंत्री कन्यादान व निकाह योजना में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया। कमिश्नर श्री अवस्थी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने भ्रमण क्षेत्र को और विस्तृत करें। जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी मध्यान्ह भोजन की सही स्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों के टूर डायरी बुलवाने एवं प्रेजेंटेशन कराने के निर्देश कलेक्टर श्री भण्डारी को दिए। उन्होंने उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डा. रावेन्द्र सिंह बघेल को कृत्रिम गर्भाधान केंद्रों की केस स्टडी करवाकर भेजने हेतु निर्देशित किया। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article