अबरार अहमद खान/मुकीज खन, भोपाल, NIT;
एयरफोर्स के रिटायर्ड सिविलियन सिक्योरिटी अफसर और उसकी पत्नी की आज्ञात हत्यारों गला रेत कर हत्त्या कर दी। डीआईजी भोपाल ने नायर दंपत्ती के मर्डर के आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को 20 हजार रुपये के ईनाम देने की घोषणा की है।
मिली जानकारी के अनुसार एयरफोर्स अफसर जीके नायर 72 वर्ष और उनकी पत्नी गोमती नायर 62 वर्ष की ग्रीन वैली, खजूरी कला रोड़ मकान में सोते समय किसी आज्ञात हमलावर ने धारदार हथियर से हत्या कर मौके से फरार हो गये । घटने की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय मिली जब घर में काम करने वाली नौकरानी सुबह आठ बजे के करीब आई। मेन गेट पर ताला लगा था और नौकरानी के अवाज देने के बाद भी घर से कोई नही निकला तब नौकरानी ने पड़ोसी को जानकारी दी। पड़ोसियों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़ कर जब घर में प्रवेश किया तो उन्हें पहली मंजिल के बेडरुम पर नायर दंपत्ती की लाश मिली। प्रारम्भीक जांच में घर के समान के साथ कोई छेड़छाड़ नही की गई है। पुलिस का मानना है कि हत्या बदला लेने की नियत से की गई है। डीआईजी भोपाल ने नायर दंपत्ती के मर्डर के आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले को 20 हजार रुपये के ईनाम देने की आज शाम घोषणा की है। इस बीच आरोपियों को पकड़ने के लिये विषेश टीम का गठन किया गया है। एसपी साउथ राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई है। इस टीम में एएसपी विकाश कुमार शाहवाल, सीएसपी गोविन्दपुरा विरेन्द्र मिश्रा, सीएसपी हबीबगंज भूपेन्द्र सिंह और अवधपुरी, पिपलानी और गोविन्दपुरा के टीआई शामिल किये गये हैं।
