अरशद आब्दी/राहुल कोष्टा, झांसी (यूपी), NIT;
इन्सानियत को शर्मसार करते हुए हुए एक बेरहम पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला काट कर मेहरौली सेवजाना सड़क पर तडपता हुआ फेंक कर फरार हो गया।मिली जानकारी के अनुसार महरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत कल रात्री को 26 वर्षय रुपाली खून में लथपथ गला कटा हुआ मरणासन्न अवस्था में सेवजाना रोड पर पुलिस डायल 100 को डियूटी के दौरान मिली थी, जिसे देखकर पुलिस कर्मी दंग रह गए। तत्काल डायल 100 ने अपने आला अधिकारियों को इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता अपने नन्द, सोनम एवं नंदोई इंद्रपाल के घर जा रही थी लेकिन पति ने रास्ते में हमला कर दिया। रुपाली गला कटने की वजह से नहीं बता पा रही है कि उसपर जान लेवा हमला किसने किया है। नज़दीक के समुदायक केंद्र में पुलिस ने रुपाली को उपचार हेतु लेकर गए लेकिन हालत गम्भीर देखते हुए झाँसी मेडिकल कॉलेज के इमर्जेंसी रुपाली को रेफर किया गया। झाँसी मेडीकल कालेज में रुपाली का उपचार चल रहा है गला कटने की वजह से रुपाली हत्यारे का नाम नहीं बोल पा रही है। जब महरौली इंस्पेक्टर ब्रिजेश बघेल जी से फोन पर रुपाली पर हुए हमले की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने बताया कि रुपाली के पती ने उस पर जान लेवा हमला किया था जो कि अभी फरार है। महरौली पुलिस का कहना है मुल्जिम करन जल्द पुलिस के गिरफ़्त में होगा, आरोपी की तलाश जारी है। वही रुपाली झाँसी मेडिकल कालेज में अभी भी बयान देने की अवस्था में नहीं है। महरौनी पुलिस ने बताया कि रुपाली के बयान के बाद ही सही सपष्ट हो पायेगा कि और कौन कौन लोग इस गम्भीर घटना में शामिल थे।
