शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता की जिलाधिकारी से की गई शिकायत | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता की जिलाधिकारी से की गई शिकायत | New India Timesस्थानीय श्री व.ना.शा.वै.महाविद्यालय में हो रही धांदली की शिकायत ऑल इंडीया मजलीस ए इत्तेहाद उल मुस्लीमीन ने जिलाधिकारी को सौपे एक ज्ञापन द्वारा की है। यवतमाल जिलाध्यक्ष शाज अहमद के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि यवतमाल के वैद्यकीय महाविद्यालय और अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. श्रीगिरीवार ने जब से पदभार संभाला है तबसे उनकी मनमानी शुरू है। देश में सभी ओर बंजारा समाज के श्री सेवालाल महाराज की जयंती मनाई जा रही थी तब अधिष्ठात इस बात से अनजान थे, ऐसा कर उन्होंने सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का उल्लंघन किया है,  ऐसा आरोप भी उक्त ज्ञापन मे किया गया है। इसके लिए जिम्मेदार अधिष्ठाता डॉ.श्रीगिरीवार तथा उनके लघुलेखक कुंभारकर पर कारवाई नहीं हुई तो ए.आई.एम.आई.एम. आंदोलन करेगी,  ऐसी चेतावनी भी दी गई है।​शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय के अधिष्ठाता की जिलाधिकारी से की गई शिकायत | New India Timesडॉ.श्रीगिरीवार ने खुद का जन्मदिन मनाने के लिए अपने ही विभाग में व अधिष्ठाता कार्यालय के लोगों से साठगांठ कर अपने पद कार्यालय का दुरूपयोग किया। काम के समय में उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। इस समय सभी विभाग प्रमुख, ओपीडी के डॉक्टर्स, दुर्घटना विभाग के सीएमओ, रेसिडेन्ट डॉक्टर उपस्थित थे। यह बात गंभीर है, अधिष्ठाता की जांच कर उन पर उचित कारवाई करें, ऐसी मांग शाज अहमद ने इस ज्ञापन द्वारा मुख्यमंत्री, वैद्यकीय शिक्षणमंत्री, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, संचालक वैद्यकीय शिक्षण व संशोधन मुंबई की ओर की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.