जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में ऊँचाहार तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस हुआ सम्पन्न, 64 आवेदन हुए प्राप्त | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT; 

रायबरेली के जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में ऊँचाहार तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 6 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर यथाशीघ्र कराया जाएं। समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें राजस्व, जमीन विवाद तथा आपसी विवाद से सम्बन्धित थीं। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को स्थल पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी शिकायतें सम्बन्धित अधिकारियों को प्रेषित कर दी जायेंगी तथा अधिकारी समस्याओं के निस्तारण की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगें। उन्होंने ने कहा कि समस्त अधिकारी प्रतिदिन किये गये कार्यो को डायरी में अवश्य नोट करेंगे तथा अपने अधीनस्थों से भी प्रतिदिन के कार्यो का विवरण डायरी में नोट करवायेंगे।

समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 21, पुलिस विभाग के 23, विकास विभाग के 14, जल निगम के 03, पूर्ति विभाग के 02 तथा नगर पंचायत की 01 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।
समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा, मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 डी0के0 सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article