वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

लखीमपुर खीरी जिला के कोतवली गोला गोकर्णनाथ के संघ कार्यालय में बड़े ही धूम धाम से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।
विगत दिवस यूको बैंक के सामने खुटार रोड गोला स्थित संघ कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर के तमाम हिन्दू संगठनों के लोगों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। संघ के जिला प्रचारक आनंद कुमार ने हिन्दू संगठनों को मजबूत किये जाने तथा इस त्योहार के मनाये जाने का मात्र एक लक्ष्य यह बताया कि सभी लोगों के मन मे ईर्ष्या द्वेष भावना को समाप्त कर मिल जुलकर रहने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने देश दुनिया में हो रहे अपवादों पर भी चर्चा की और कहा मैं संघ का प्रचारक हूँ और मैंने हमेशा हिन्दुओं को बचाने का कार्य किया है और जीवन पर्यंत करता रहूंगा।
होली मिलन समारोह के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार तायल , विजय शुक्ला रिंकू , प्रीति वर्मा, जिला कार्यवाहक राजेश कुमार, सहनगर कार्यवाहक हरिद्वार बाजपेई , विजय वर्मा , ड़ा0 पियूष शुक्ला , सुरजन लाल वर्मा , प्रोफेसर सुनील गुप्ता ,ठाकुर प्रसाद गंगवार , कीमती साहनी , विमलेश मिश्र ,वीरेंद्र कुमार,मसतान सिंह, सहित नगर के तमाम स्वयं सेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यवाहक महेन्द्र पाठक ने किया।
