सरकार की तरफ से अब छात्राओं के साथ साथ अब छात्रों को भी मिलेगी साइकिल | New India Times

अविनाश द्विवेदी/शेरा मिश्रा, कटनी (मप्र), NIT;

सरकार की तरफ से अब छात्राओं के साथ साथ अब छात्रों को भी मिलेगी साइकिल | New India Timesमध्यप्रदेश शासन द्वारा पूर्व में कक्षा 9वीं में अध्ययन के लिये प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को साईकल का वितरण किया जाता था ताकि प्रदेश की बालिका शक्ति शिक्षित हो सके और सुगमता से अपने गांव से दूर विद्यालयों में पहुंचकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उस समय बालकों के मन में साईकल ना मिलने का मलाल हुआ करता था। लेकिन अब यह मलाल खुशी में तब्दील हो गया है। छात्राओं के साथ-साथ ही छात्रों को भी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्णय लेकर साईकल वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिससे कक्षा 8वीं के बाद अपने गांव से दूर कक्षा 9वीं में अध्ययन के लिये दूसरे गांव जाने वाले विद्यार्थियों को भी साईकल का वितरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय की खुशी दिलीप, शिवराम, अनुज सहित 10 विद्यार्थियों के चेहरे पर तब झलकती नजर आई, जब प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री श्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने गतदिनों अन्त्योदय मेले में इन्हें साईकल वितरण की।
दिलीप चौधरी कक्षा नवमीं में अध्ययन के लिये बंजारी से विजयराघवगढ़ आता है, तो शिवराम बर्मन झिरिया से। इसी तरह अनुज दाहिया, संजीव साहू, अरुण चौधरी, रामकुमार चौधरी भी बंजारी से विजयराघवगढ़ पहुंचकर हाई स्कूल की कक्षा नवमीं अध्ययन कर रहे हैं। वहीं विष्णू भुमिया, अमित चौधरी और अनुराग चौधरी भी झिरिया से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय विजयराघवगढ़ में अध्ययन के लिये आ रहे हैं। इन्हें साईकल मिलने के बाद अब बहुत सी सुगमता हो जायेगी। आसानी बिना बस की झंझट के अब ये स्कूल आ पायेंगे। इसकी खुशी इन सभी विद्यार्थियों को है। साथ ही साईकल के लिये इन्होने मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article