कोतवाल बनते ही वाहन चोर गैंग का किया बड़ा खुलासा | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

कोतवाल बनते ही वाहन चोर गैंग का किया बड़ा खुलासा | New India Times

मोहम्मदी कोतवाली में आज अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया और पुलिस उप अधीक्षक विजय आनंद ने सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के रूप में प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह और वरिष्ठ सब इंस्पेक्टर उमेश्वर प्रसाद यादव को स्टार लगा कर इंस्पेक्टर बनने पर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, समाजसेवी पत्रकार शिवम राठौर, श्याम किशोर अवस्थी, अब्बास नकवी ,रवि शुक्ला ,पत्रकार इरफान अहमद शिब्लू, विमल सिंह ,सुखविंदर सिंह ,मोहम्मद इलियास, दिलीप शुक्ला, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने दोनों प्रमोशन पाए डीके सिंह और उमेश्रर प्रसाद यादव को शुभकामनाएं दीं। प्रमोशन होते ही एक बड़ी सफलता को अंजाम दिया जिसमें 5 फोर व्हीलर 8 टू व्हीलर वाहन का खुलासा कर चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा। चर्चा का विषय बने कोतवाल दिलेश कुमार सिंह सफलता हासिल करने में कस्बा इंचार्ज जेपी यादव, प्रदीप कुमार सिंह, अजयदीप सिंह, श्याम सिंह, उमेश्वर प्रसाद यादव सहित दर्जनों पुलिसकर्मी ने यह सफलता हासिल की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.