मानव अधिकार प्रोटेक्शन की टीम ने अंधा आश्रम व कुष्ठरोगी आश्रम में जाकर मनाई होली | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;

मानव अधिकार प्रोटेक्शन की टीम ने अंधा आश्रम व कुष्ठरोगी आश्रम में जाकर मनाई होली | New India Times

मानव अधिकार प्रोटेक्शन ग्वालियर चंबल संभाग की टीम ने सम्भागीय अध्यक्ष राजेंद्र झा के नेतृत्व में होली का पर्व झाँसी रोड स्थित माधव आश्रम एवं बहोड़ापुर स्थित कुष्ठ रोगी आश्रम में जाकर मनाया। आश्रम में मौजूद बच्चों एवं बुजुर्गों को मानव अधिकार प्रोटेक्शन के ग्वालियर/चम्बल के अध्यक्ष राजेंद्र झा ने गुलाल लगाकर होली की बधाई दी साथ ही फल फ्रूट भी वितरित किए। वहीं संगठन के सभी सदस्यों ने एक एक कर आश्रम में मौजूद लोगों को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

मानव अधिकार प्रोटेक्शन की टीम ने अंधा आश्रम व कुष्ठरोगी आश्रम में जाकर मनाई होली | New India Times

इसके अलावा माधव अंधा आश्रम में मौजूद संगठन ने आश्रमों में शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया व आश्रम में लगा वाटर कूलर खराब मिला जिसे संगठन ने अपने स्तर पर सुधरवाने का आश्वासन दिया। वही कुष्ठश्रम में वर्षो से पानी की टंकी जर्जर हालत में है जिसको लेकर मानव अधिकार प्रोटेक्शन की टीम जल्द ही सम्बंधित अधिकारी से मिलकर पानी की टंकी का निर्माण कराने की बात आश्रम प्रबन्धन से कही।

मानव अधिकार प्रोटेक्शन की टीम ने अंधा आश्रम व कुष्ठरोगी आश्रम में जाकर मनाई होली | New India Timesइस अवसर पर मानव अधिकार प्रोटेक्शन के सम्भागीय महासचिव सुलभ श्रीवास्तव, संगठन मंत्री मचल सिंह, सम्भागीय उपाध्यक्ष विनय जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविदत्त शर्मा सहित ग्वालियर जिलाध्यक्ष अनिल सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष भिंड जिलाध्यक्ष रासपति ओझा, मुरैना जिलाध्यक्ष गजेंद्र राजपूत, शिवपुरी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र (राजा) यादव सहित जिला सचिव समीर खरे, जिला उपाध्यक्ष अमित भटनागर, राजेश ओझा, डॉ पीएस राजोरिया, गौरव राजोरिया, शेलेंद्र ओझा, मचल सिंह बेस, विनय जैन, सतीश ओझा, डी के शर्मा हरीश अरोरा, सुरजीत सिंह यादव, पंकज सिंह कौरव, मृदुल गुप्ता, मनोज राजपूत, दशरथ सिंह बघेल, चैन सिंह राजपूत, समीर हुसैन, डॉक्टर सतीश गुप्ता, राजकुमार राजपूत, आशीष राजपूत, जागेश साहू, मोहित भार्गव, तारा सिंह अंकुर, सिंघल नवाब सिंह सहित अन्य सदस्यगण भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article