राकेश पाण्डेय/हाशिम अंसारी, सीतापुर (यूपी), NIT;
सीतापुर जिला के थाना हरगांव अन्तर्गत हरगांव से पिपरझला मार्ग पर एक मारूति वैन एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी, जिसमें चालक समेत दो लोग घायल हो गये, जिसमें एक हालत गंभीर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरगांव थाना के अन्तर्गत ग्राम भटपुरवा गुरधपा के मध्य एक मारूति वैन संख्या यूपी 32 जेसी 3507 एक साइकिल सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरी खाई में जा गिरी जिसमें चालक सुशील यादव निवासी भटपुरवा व जीवन पुत्र बनवारी ग्राम मुसहैय्या गम्भीर रुप से घायल हो गए। जिसमें सुशील को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी व दूसरे युवक जीवन पुत्र बनवारी की गम्भीर हालत को देख कर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल सीतापुर रिफर कर दिया है। बताया गया है कि वैन चालक शराब के नशे में था। पुलिस द्वारा शराब बन्दी के किये गये सारे दावों की पोल इस दुर्घटना ने खोल दी है।
