रायबरेली में दो प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, ऊचाहार विधानसभा में नामांकन में त्रुटियां मिलने पर चार पर्चे रद्द  | New India Times

मोहम्मद सलमान, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​रायबरेली में दो प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त, ऊचाहार विधानसभा में नामांकन में त्रुटियां मिलने पर चार पर्चे रद्द  | New India Timesविधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 में प्रत्याशियों द्वारा किये गये नामांकनों की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा के दिशा-निर्देशन में की गई। जांच के उपरान्त कुल 2 प्रत्याशियों के नामांकन में कमी पायी गयी, जिसके कारण उन्हें निरस्त कर दिया गया। इसमें हरचन्दपुर विधान सभा क्षेत्र से जस्टिस्ट पार्टी की प्रत्याशी गुड़िया का नामांकन प्रस्तावकों के नाम सही न होने कारण निरस्त कर दिया गया। सलोन विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रामसजीवन का नामांकन शपथ पत्र गलत होने के कारण खारिज किया गया। विधान सभा क्षेत्र सरेनी, रायबरेली, बछरावां में सभी नामांकन सही पाये गये। ऊचाहार विधान सभा क्षेत्र में कुल 4 प्रत्याशी प्रथम हरिश्चन्द पुत्र विन्देश्वरी प्रसाद भारतीय डेमोक्रेटिव पार्टी, द्वितीय विवेक सिंह निर्दलीय,  तृतीय हरिश्चन्द निर्दलीय एवं चन्दन लाल निर्दलीय के नामांकन में त्रुटियां मिलने पर नामांकन रद्द कर दिया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article