बेसहारा गोवंश: आवारा घूम रहे गोवंश का जीना हुआ दूभर, गोरक्षक व सरकारी मिशनरी हुई लापरवाह | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

बेसहारा गोवंश: आवारा घूम रहे गोवंश का जीना हुआ दूभर, गोरक्षक व सरकारी मिशनरी हुई लापरवाह | New India Times

इस समय पूरे प्रदेश में आवारा घूम रहे गोवंशी पशु लापरवाही व अनदेखी के कारण तरह तरह से प्रताडित हो रहे है। खुराक के लिए मारा मारा फिर रहे गोवंशी पशु कही दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं तो कही मारे पीटे व घायल किए जा रहे हैं।

लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद क्षेत्र में योगी सरकार में बड़े पैमाने पर छोड़ें गए गोवंशी पशु आये दिन कहीँ दुर्घटना तो कहीँ कुरुरता का शिकार हो रहे हैं लेकिन फिर भी गौरक्षक कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र में आवारा घूम रहे एक बछड़े को एक क्रूर व्यक्ति ने भाली मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है, जिससे गांव में उदारवादी लोग आक्रोशित हैं।

जानकारी के मुताबिक अयोध्यापुर गांव में एक बछड़ा गांव में आवारा घूम रहा था, जो एक व्यक्ति की टटिया को नोचने लगा जिससे गुस्साये व्यक्ति ने उसे भाला मार कर घायल कर दिया, जो मौत और जिंदगी से संघर्ष कर रहा है। इसी प्रकार ग्राम कैथोला में एक बछिया को कुछ अराजक तत्वों ने मार पीट कर पैर तोड़ दिये। इसके अलावा महेश पुर जंगल के निकट निकली कठिना नदी के पास कई घायल आवारा गौ वंशीय पशु घूमते देखें जा सकते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article