यवतमाल शहर में देसी कट्टा, जिंदा कारतूस व अन्य हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार | New India Times

सैय्यद मुजीबुद्दीन, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;

यवतमाल शहर में देसी कट्टा, जिंदा कारतूस व अन्य हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार | New India Times

यवतमाल शहर में अपराधिक गतिविधियों पर काबु पाने के लिए पुलिस द्वारा मुहिम चल रहा है। इसी अभियान के तहत नेताजीनगर से देसी कट्टा व अन्य हथियार बरामद की गई है जिसमें कुछ तलवारों का भी समावेश है साथ ही एक युवक को भी टोली विरोधी दस्ते ने गुरूवार की रात गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान वसीम खान दिलावर खान (२६) निवासी नेताजीनगर के रूप में हुई है।
वसीम खान के पास हथियारों के होने की जानकारी पुलीस को मिली थी, जिससे पुलिस ने जाल बिछाकर 21 फरवरी की रात 6 बजे वसीम को हिरासत मे लिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, दो कारतूस बरामद हुआ और घर से दो तलवार, चार चाकू, कुल मिलाकर ५५ हजार रुपये का अवैध हथीयार बरामद किया गया है। वसीम के खिलाफ गुनाह दर्ज किया गया है।
यह कारवाई पुलिस अधीक्षक एम. राजकुमार, अपर पोलीस पोलीस अधीक्षक अमरसिंह जाधव, उपविभागीय पुलिस अधिकारी पीयूष जगताप, स्थानिक गुन्हे शाखा के पुलिस निरीक्षक मुकुंद कुलकर्णी के मार्गदर्शन में टोली विरोधी पथक के पुलिस उपनिरीक्षक संतोष मनवर, ऋषी ठाकूर, संजय दुबे, गणेश देवतळे, योगेश गटलेवार, अमोल चौधरी, किरण श्रीरामे, विनोद राठोड, जयंत शेंडे, श्रीधर शिंदे, सतीश सिडाम, राजू कांबळे, आकाश सहारे ने की।

By nit