अतिक्रमण हटाने में सराहनीय कार्य करने के लिए भिंड एसडीएम को मिला सम्मान पत्र | New India Times

अविनाश द्विवेदी/पवन सोनी, भिंड (मप्र), NIT;

अतिक्रमण हटाने में सराहनीय कार्य करने के लिए भिंड एसडीएम को मिला सम्मान पत्र | New India Times

ऊमरी कस्बे में व्याप्त व्यापक अतिक्रमण को लेकर क्षेत्र वासियों ने कई बार जिला कलेक्टर इलैया राजा टी को समस्या से अवगत कराया था। जिला कलेक्टर ने कुछ माह पूर्व राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को ऊमरी के अतिक्रमण को चिन्हित कर निश्चित समय अवधि में हटाने के निर्देश दिए थे और इसकी जिम्मेदारी एसडीएम भिंड संतोष तिवारी को सौंपी थी।

अतिक्रमण हटाने में सराहनीय कार्य करने के लिए भिंड एसडीएम को मिला सम्मान पत्र | New India Times

एसडीएम संतोष तिवारी ने बीते दिनों में अतिक्रमण की गहन जांच करवाई और राजस्व कर्मचारियों की एक मीटिंग लेकर ऊमरी से अतिक्रमण को हटाने का आदेश दिया और स्वयं नायब तहसीलदार, आरआई पटवारियों सहित ऊमरी पहुंचकर तड़के ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू करवाई। लगातार दो दिन तक चली इस कार्यवाही में एसडीएम सहित सारा अमला ऊमरी में ही डटा रहा और तमाम राजनैतिक दबावों को दरकिनार कर निष्पक्ष रूप से कस्बे के हाइवे एवं अन्य सभी मुख्य सड़कों से तकरीबन 200 लोगों के अतिक्रमण हटाये गए। इस शानदार कार्यवाही के लिए जिला कलेक्टर द्वारा एसडीएम तिवारी को एक सम्मान पत्र जारी कर उनके इस कार्य की सराहना की है तथा सभी राजस्व कर्मचारियों को भी बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article