वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;

लखीमपुर खीरी जिला की थाना कोतवाली गोला गोकर्णनाथ में मुकदमे के वांछित वारंटियों को पकड़ कर पुलिस ने जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में वांछित वारंटी अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत गोला कोतवाली की चौकी अलीगंज से 5 वारंटी तथा नानक चौकी गोला क्षेत्र से 1 वारंटी, कुल 6 वारंटियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी की मानें तो ये वारंटी काफी दिनों फरार चल रहे थे। जिनको गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ कर जेल भेज दिया गया है जबकि बाकी शेष बचे वारंटियों की तलाश जारी है।
