प्रेमिका की हत्या कर चबूतरे में दफन करने वाले उदयन ने मां-बाप को भी उतारा था मौत के घाट,  दिल दहलाने वाले हत्या कांड में हो रहे हैं नये-नये खुलासे | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल, NIT; ​

प्रेमिका की हत्या कर चबूतरे में दफन करने वाले उदयन ने मां-बाप को भी उतारा था मौत के घाट,  दिल दहलाने वाले हत्या कांड में हो रहे हैं नये-नये खुलासे | New India Timesमध्यप्रदेश के हाईप्रोफाइल आकांक्षा मर्डर केस में नए नए खुलासे हो रहे हैं। भोपाल पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद उदयन ने अपने माता पिता को रायपुर के सुंदर नगर स्थित मकान के गार्डन में मारकर दफनाने की बात कबूल की थी। जिसके बाद रविवार सुबह उदयन को लेकर भोपाल और प. बंगाल की पुलिस राजधानी एक्सप्रेस से छत्तीसगढ़ के रायपुर स्टेशन पहुंची और सीधे उस मकान में ले गई। पुलिस ने उदयन की निशानदेही पर घर के गार्डन में खुदाई शुरु करवाई। चार मजदूरों ने लगातार आठ से दस फीट खुदाई की जिसमें हड्डियां, जेवरात, कपड़े और दो खोपड़ी मिली हैं। इन सबको पुलिस ने फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। खुदाई में मिली हड्डियों का डीएनए टेस्ट करवाया जाएगा ताकि यह पता चल सके कि यह अवशेष उदयन के माता-पिता ​के हैं या नहीं।

पुलिस को पूछताछ में उदयन ने बताया वह बीअईटी भिलाई के कालेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन लगातार परीक्षा में बैक लगने से परेशान था। ऐसे में माता-पिता की डांट उसे पड़ती रहती थी। अंतिम सेमिस्टर में भी फेल होने के बाद उसने माता पिता को पास होने की झूठी कहानी सुनाई थी। कुछ दिनों के बाद नौकरी करने के लिए उसपर दबाव बनना शुरू हुआ लेकिन बिना डिग्री जॉब कैसे मिलती, इस राज को हमेशा के लिए छुपाने के लिए उसने एक सजिश रची। माता-पिता के रोज-रोज पूछे जाने से वह तंग आ गया था इसलिए उसने 2010 में उनकी हत्या कर घर के ही गार्डन में दफना दिया।

पुलिस पूछताछ में उदयन ने बताया कि मां-बाप की हत्या के बाद अपनी लक्जरी लाइफ को मेंटेंन करने के लिए उसने अपनी मां का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया था। जिसके आधार पर वह एक साल से पेंशन के रुपए पर अय्याशी कर रहा था। 

रायपुर पुलिस ने भी उदयन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। बंगाल पुलिस उसको लेकर कोलकाता के लिए रायपुर एयरपोर्ट से रवाना हो गई है।

By nit