"एक शाम कौमी एकता के नाम";   उमरखेड शहर में आॅल इंडिया कवि सम्मेलन | New India Times

ताहिर मिर्ज़ा, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​"एक शाम कौमी एकता के नाम";   उमरखेड शहर में आॅल इंडिया कवि सम्मेलन | New India Timesसूफी-संत लोगों के नाम से मशहूर उमरखेड शहर में आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक विशाल ऑल इंडिया कवी सम्मलेन का आयोजन जलील कुरैशी मित्र मंडल की ओर से किया गया है। इस कवि सम्मलेन के ज़रिए पुरे देश में हिन्दू-मुस्लिम एकता का सन्देश पहुंचेगा। आज के दिन देश को एक विशाल संविधान मिला। उस ख़ुशी में इस कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। ऐसी जानकारी मित्र मंडल के अध्य्क्ष जलील कुरैशी ने दी। इस कार्यक्रम में देश के अनेक राज्यों से प्रसिद्ध कवियों को बुलाया गया है। यह कवि सम्मेलन शाम 6 बजे शाह फाउंडेशन मैदान पर शुरू होगा। ज़्यादा से ज़्यादा नागरिकों के इस सम्मेलन में आने इस की अपील मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.