नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड बिहार ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने से रोका,  बीएमएस प्रतिनिधि ने कंपनी पर लगाया आरोप | New India Times

अतिश दीपंकर, पटना (बिहार), NIT; ​नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड बिहार ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने से रोका,  बीएमएस प्रतिनिधि ने कंपनी पर लगाया आरोप | New India Timesबिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव एनटीपीसी में आज राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर कहलगांव एनटीपीसी ने बीएमएस प्रतिनिधि मंडल कार्यालय में झंडा फहराने नहीं दिया।  बीएमएस महामंत्री ने नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों पर झंडा न फहराने देने का गंभीर आरोप लगाया है। ​नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड बिहार ने गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने से रोका,  बीएमएस प्रतिनिधि ने कंपनी पर लगाया आरोप | New India Timesइस संबंध में जब NIT संवाददाता ने NTPC का पक्ष जानना चाहा तो NTPC के  पीआरओ ने कहा कि यह बहुत गलत हुआ है, ऐसा नहीं होना चाहिए, आप खबर लिखिए। फिर उन्होंने कहा मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में NTPC ऐजीएम एच चार से फोन पर पूछना चाहा तो वह फोन नहीं उठाये। इस संबंध में NTPC के एक वरिष्ठ पदाधिकारी से जब पुछा गया तो उन्होंने बताया कि, चूंकि कंपनी का कोटिल्य भवन बीएमएस प्रतिनिधिमंडल ने अपने कब्जे में रखा है इसलिए उन्हें कार्यालय नहीं दिया जा रहा है। जब उनसे यह पूछा गया कि कोई भवन वह अपने कब्जे में रखे  हैं तो आप उसे कानून के तहत कारवाई करें लेकिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा फहराने नहीं देना यह कहां तक उचित है?  तो उन्होंने इस संबंध में गोल -मठोल बातें करने लगे और सटीक जवाब नहीं दे पाये।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.