भिण्ड जिले में बारह माह पूर्व कसी गयी थी नकल पर नकेल, अब फिर धड़ल्ले से चल रही है नकल | New India Times

अनुज ओझा, भिंड( मध्यप्रदेश ), NIT; ​भिण्ड जिले में बारह माह पूर्व कसी गयी थी नकल पर नकेल, अब फिर धड़ल्ले से चल रही है नकल | New India Timesके एम् जे एस कॉलेज में नक़ल करने का मामला सामने आया है। कुछ दबंग किस्म के लड़कों के द्वारा परीक्षा में नक़ल की जा रही है। बात इतने पर ही नहीं ख़त्म होती है, नकल के कारण कुछ पढ़ने वाले लड़के अपने मेहनत के अनुसार नम्बर न ला पाने के लिए अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। विदित हो कि आज भिंड डीएम भी पेपर शुरु होने से पहले कॉलेज में गए थे और कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षक को कहा था कि नकल नहीं चलने देना। जानकारी के मुताबिक एम जी एस के एक शिक्षक विमल मालवी ने एक छात्र को मना किया था कि आज नकल नहीं करना क्योंकि कलेक्टर सर राउंड पर आये हैं, फिर भी उस लड़के ने नकल की। ​भिण्ड जिले में बारह माह पूर्व कसी गयी थी नकल पर नकेल, अब फिर धड़ल्ले से चल रही है नकल | New India Timesआरोप है कि प्रशासन ने नक़ल निरोधक दस्ते के पूर्ण इंतजामात नहीं किये हैं। प्राचार्य एम् कौशल भी पूर्ण जवाबदेही लेने से कतराते हुए नजर आ रहे हैं। प्रशासन की पकड़ अब नकल रोकने पर कम होती जा रही है। जिला भिंड नकल की बेड़ियों में एक बार फिर कैद होने के लिए तैयार है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.