पवन सोनी, भिंड ( मध्यप्रदेश ), NIT; ​कांग्रेसी नेता हरवीर ने स्कूली बच्चों को बांटी कॉपियां | New India Times नवोदित कांग्रेस नेता हरवीर सिंह कुशवाह ने अपने पैतृक गांव के स्कूल में पढ़ने वाले गरीब विद्यार्थियों को पढ़ने लिखने हेतु कॉपियां बांटीं। इस अवसर पर हरवीर सिंह के साथ कांग्रेस के ही युवा नेता अमित सिंह, कुलदीप भदौरिया, रोकी चौहान, राजू राजावत, शिवम् और रणजीत भी मौजूद रहे। हरवीर सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश में शिक्षा का हाल अच्छा नहीं है। गरीब बच्चों को शैक्षिक सामग्री मुहैया कराना हम सब की भी जिम्मेदारी है। ​कांग्रेसी नेता हरवीर ने स्कूली बच्चों को बांटी कॉपियां | New India Timesइसीलिए श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के शैक्षिक उन्नति अभियान को गतिमान करने की दिशा में हमने जिले के सरकारी स्कूल जहां गरीब बच्चे पढ़ते हैं, वहां 15 हजार कॉपियां प्रथम चक्र में बांटने का निर्णय लिया है।  हम जिले के नकल विरोधी अभियान को और अधिक कारगर बनाने की दिशा में बढ़चढ़ कर काम करने की तैयारी कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.