हनीफ खान, ब्यूरो चीफ, मिर्जापुर (यूपी), NIT:
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में संलिप्त एवं इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मड़िहान पुलिस को सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्या ने पुलिस टीम के साथ 24 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना और साक्ष्य संकलन के आधार पर थाना मड़िहान क्षेत्र के ग्राम अटारी मोड़ के पास से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त:
अरुण कोल पुत्र रामजग कोल, निवासी जौगढ़ मर्चईया, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 22 वर्ष।
पंजीकृत अभियोग:
- मु0अ0सं0-81/2026, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, थाना मड़िहान।
- मु0अ0सं0-184/2026, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट, थाना मड़िहान।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र भूषण मौर्या एवं थाना मड़िहान की पुलिस टीम।

